फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   देवहा नदी में डूबकर युवक की मौत, पुलिस पहुंची

देवहा नदी में डूबकर युवक की मौत, पुलिस पहुंची

Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
देवहा नदी में डूबकर युवक की मौत, पुलिस पहुंची
पीलीभीत। देवहा नदी में नहाते वक्त डूबकर 18 वर्षीय अरविंद कुमार की मौत हो गई। मौके पर मौजूद साथी शव नदी से निकालकर घर ले गए। देर शाम इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो खलबली मच गई। सीओ सिटी ने सुनगढ़ी पुलिस ने मृतक के घर भेजा। वहां परिजनों से कार्रवाई से इंकार कर दिया। मगर आला अधिकारियों से मिले निर्देश पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रंपुरिया सिरसा गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामकुमार मजदूरी करते है। पिछले कई दिनों से वह देवहा नदी पर चल रहे खनन में लगाई गई जेसीबी पर काम कर रहे थे। बुधवार शाम को काम समाप्त होने के बाद वह नहाने के लिए नदी में गए और अचानक गहरे में चले जाने से पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद साथ वाले शव लेकर रंपुरिया गांव चले गए। देर शाम मामले की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को दे दी। इसके बाद सुनगढ़ी पुलिस को गांव भेजा गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि परिवार वाले कार्रवाई से इंकार कर रहे थे। उन्होंने बताया है कि युवक खनन के लिए लगाई गई जेसीबी चलाता था। खनन वैध है या अवैध इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed