फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   देवहा पुल पर रेल लाइन किनारे मिला महिला का शव

देवहा पुल पर रेल लाइन किनारे मिला महिला का शव

Thu, 21 Feb 2019 06:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
देवहा पुल पर रेल लाइन किनारे मिला महिला का शव
पीलीभीत। देवहा नदी पुल पर रेल लाइन किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह मानसिक मंदित प्रतीत हो रही है। उसके ट्रेन से गिरकर मरने आशंका जताई जा रही है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे की है। पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग से जहानाबाद की तरफ करीब दो सौ मीटर की दूरी पर देवहा नदी पुल पर रेलवे लाइन से सटा एक महिला का शव पड़ा मिला। पुल से जा रहे लोगों ने शव देखा तो शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। शव का एक पैर कटा हुआ और चेहरे समेत कई जगह चोट के निशान थे। शव की हालत देख महिला मानसिक मंदित प्रतीत हो रही है। पुलिस ने पास की कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। ट्रेन से हुए हादसे में उसकी मौत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed