फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पति की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पति की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पति की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
गजरौला (पीलीभीत)। खेत में निराई करने गई महिला की हत्या के मामले में गजरौला पुलिस ने पति से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुष्कर्म की आशंका पर भी पुलिस पड़ताल में जुटी है। हालांकि इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी शनिवार दोपहर दो बजे घर से आधा किलोमीटर दूर अपने मसूर के खेत में निराई करने गई थी। पति बटाई पर लिए गए वहां से डेढ़ किमी दूर स्थित खेत में गन्ना छीलने गए थे। देर शाम तक महिला के घर वापस न आने पर परिवार वाले तलाशने निकले तो महिला का अर्धनग्न हालत में शव कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। उसके सिर में भी चोट के निशान मिले थे। जिससे परिवार वाले दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। परिवार वालों से मिली सूचना पर गजरौला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था, जिसको रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। इसमें दो पुरुष और एक महिला डॉक्टर को शामिल किया गया है। कानूनी कार्रवाई भी रात में ही कर ली गई। पुलिस ने पति से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी, एएसपी, सीओ पहुंचे गांव, क्राइम ब्रांच को भी लगाया
महिला की हत्या के मामले में दुष्कर्म की आशंका जाहिर किए जाने का मामला अफसरों तक पहुंचा तो खलबली मच गई। देर रात एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल गांव पहुंच गए। परिवार वालों से पूरे मामले की जानकारी जुटा सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। सुरागरसी के लिए रात में ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर बुलाई गई। सर्विलांस की भी मदद आरोपी तक पहुंचनेे के लिए की जा रही है। फिलहाल अभी कुछ नहीं पता लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि मिल जाए सुराग, ग्रामीणों से भी साध रहे संपर्क
घटना का खुलासा और आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस अधिकारी हर बिंदु पर पड़ताल करने में जुटे हैं। परिवार की रंजिश, कोई पुराना विवाद आदि को जानने का भी प्रयास शुरू कर दिया है। इसके अलावा यह जानकारी मिली थी कि जब महिला खेत पर निराई कर रही थी, तो आसपास के खेतों पर भी ग्रामीण काम कर रहे थे। वह कौन थे और उनके द्वारा कोई सुराग मिल सके, इसको लेकर भी कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से संपर्क करने में पुलिस जुटी है। दूसरे दिन रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम गांव में डेरा डाले रही।
पुलिस को एक से अधिक आरोपी होने की आशंका
हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी होने की आशंका पुलिस जता रही है। महिला के शव को देख पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है। यही नहीं दुष्कर्म हुआ या नहीं, ये तो पुलिस अभी खुलकर नहीं बोल रही है, लेकिन उसकी जांच की दिशा इसी बिंदु पर अधिक है। इसके अलावा आरोपी भी गांव या फिर आसपास के क्षेत्र के होने का कयास लगाया जा रहा है।
...तो बांस से पीटकर को नहीं की गई हत्या
घटनास्थल से पुलिस को एक फिट लंबा बांस का टुकड़ा मिला है। उसमें खून भी लगा हुआ है। इसके पास ही महिला का शव भी पड़ा था। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या इसी बांस के टुकड़े से की गई होगी। इसको भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरागरसी के लिए थाना पुलिस के अलावा भी टीमें लगाई गई हैं। गहनता से छानबीन कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। क्राइम ब्रांच भी छानबीन कर रही है। जल्द घटना का वर्कआउट किया जाएगा।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed