फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल समेटा

चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल समेटा

Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने नकदी सहित हजारों का माल समेटा
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर प्राइमरी स्कूल में घुसे चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी, गैस सिलिंडर, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। चोरों का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह सफाई कर्मी से सूचना पर जब वह विद्यालय पहुंचे तो मेन गेट से लेकर रसोई और कार्यालय तक के ताले टूटे पड़े थे। रसोई में रखे दो गैस सिलिंडर, दो खाना पकाने की भट्टी, बर्तन आदि सारा सामान गायब था। कार्यालय में रखी तीन अलमारियों के ताले भी चोरों ने तोड़ लिए और उसमें रखे साढे़ तीन हजार रुपये निकाल लिए। शिक्षण सामग्री के साथ ही स्कूल संबंधित दस्तावेज भी चोर समेट ले गए। सूचना मिलने पर कोतवाल केपी सिंह सुबह स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की गई, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका। तहरीर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed