फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किराना दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

किराना दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

Thu, 01 Nov 2018 06:01 PM IST
अमरिया (पीलीभीत)।
अमरिया (पीलीभीत)। Updated Thu, 01 Nov 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
किराना दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी
demo pic
किराना दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस, जुटाई जानकारी

नेशनल हाईवे पर स्थित शुभम ज्वैलर्स में हुई दस लाख की चोरी का मामला सुलझाने में अमरिया पुलिस कामयाब नहीं हो सकी थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। करगैना अड्डे पर किराना की दुकान में नकब लगाकर घुसे चोर हजारों का सामान समेट ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और पूर्व की भांति शीघ्र वर्कआउट का आश्वासन देकर चलती बनी।

अमरिया थाना क्षेत्र के करगैना करगैनी गांव निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि उनकी गांव के बाहर करगैना अड्डे पर किराना की दुकान है। बुधवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ गए। देर रात चोर शटर के पास की दीवार में नकब लगाकर भीतर घुसे। इसके बाद गल्ले में रखे पांच हजार रुपये व कुछ सामान समेट ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि चोरों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सुरागरसी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed