फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सरिया से गर्दन पर वार कर किया था तरसेम को लहूलुहान

सरिया से गर्दन पर वार कर किया था तरसेम को लहूलुहान

Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
सरिया से गर्दन पर वार कर किया था तरसेम को लहूलुहान
सरिया से गर्दन पर वार कर किया था तरसेम को लहूलुहान
विज्ञापन

गायब साइकिल और मोबाइल आरोपी की निशानदेही पर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। गांव पिपरिया मझरा निवासी तरसेम मसीह की गर्दन पर सरिया से वार कर गांव निवासी प्रकाश मसीह ने हत्या की थी। घटना के बाद आरोपी उसका मोबाइल और साइकिल चुरा ले गया था। पुलिस ने गिरफ्तार प्रकाश मसीह की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई सरिया और पास के गन्ना के खेत में छिपाए गए तरसेम मसीह के मोबाइल और साइकिल को बरामद कर लिया। आरोपी प्रकाश मसीह का बुधवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।

बताते चलें कि 62 वर्षीय तरसेम मसीह का तीन अक्तूबर को उसके दीवार विहीन घर में दो दिन पुराना शव बरामद हुआ था। उसकी गर्दन पर खरोच के निशान और एक हाथ का आधा पंजा गायब था। तरसेम मसीह की पुत्री ज्योति मसीह ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर प्रकाश मसीह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तरसेम और आरोपी ने साथ बैठकर पहले शराब पी थी। नशे में विवाद पर प्रकाश मसीह ने उसकी गर्दन पर सरिया से वार कर घायल कर दिया था। बुजुर्ग और घायल होने की वजह से तरसेम इलाज को नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान जंगली पशुओं ने उसके शव को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed