फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट में पांच लोग घायल

मारपीट में पांच लोग घायल

Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में पांच लोग घायल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जबकि बड़ागांव मार्ग स्थित ईंट भट्ठे पर कहासुनी के बाद मारपीट में भी दो लोग घायल हो गए।
रविवार शाम पांच बजे लाइन पार बस्ती निवासी ताजूदीन और नफीस के बच्चों के बीच खेलते समय कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनो पक्षों के लोगों में लात, घूंसे और डंडे चले, इसमें ताजूदीन और उसकी पत्नी तथा दूसरे पक्ष के नफीस समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्षों के घायल थाने पर पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों का उपचार कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर के जंगल में बड़ागांव मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूर जहीर व विपिन ट्रैक्टर ट्राली में ईंटो की ढुलाई कर रहे थे। तभी ट्राली में से कुछ ईंट मार्ग पर गिरकर टूट गई। इसे लेकर दोनों पक्षो के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों घायल हो गए। दोनों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed