फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बच्चे संग लापता दंपति के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज

बच्चे संग लापता दंपति के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Jul 2017 05:18 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
बच्चे संग लापता दंपति के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए दंपति का बच्चे संग रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला लंबे समय बाद भी सुलझ नहीं सका है। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की गई गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया है। एफआइआर दर्ज करने के बाद अब मामले में कार्रवाई के लिए जम्मू पुलिस बयौरा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा गिरिराज सिंह का बेटा सौरभ, पुत्रवधू छाया और पोता अंश एक जुलाई की शाम को मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने गए थे। उनको पांच जुलाई को वापस आना था। चार जुलाई को सौरभ ने एक नए नंबर से कॉल कर परिवारीजनों को जम्मू के नीलकंठ होटल में ठहरने की जानकारी देकर दूसरे दिन आने की बात बताई थी। इसके बाद से न तो उसका कोई सुराग लगा, न ही फोन ऑन हो सका। जिस पर पिता गिरिराज सिंह ने सुनगढ़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस मामले में कोई सुराग नहीं लगा सकी। इस पर पीड़ित पिता ने अनहोनि की आशंका जाहिर करते हुए एसपी कलानिधि नैथानी से मुलाकात कर बरामदगी की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पिता से तहरीर लेकर लापता दंपति एवं उनके बेटे अंश के अपहरण की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी गोपीचंद यादव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से काम किया जा रहा है। गुमशुदगी परिवारीजनों ने जम्मू में भी दर्ज कराई है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए जम्मू पुलिस को अभिलेख भेजे जा रहे है। अभी कोई प्रगति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

000
कार्रवाई की धीमी गति पर उठाए सवाल
एक तरफ पुलिस बच्चे संग लापता दंपति को तलाशने में गंभीरता बरतने के दावे कर रही है। वहीं आज तक दंपति का मोबाइल फोन किस लोकेसन पर स्विच ऑफ हुआ? वह वापसी के लिए ट्रेन में सवार हुए या नहीं? इसका भी पता नहीं कर सकी है। कार्रवाई को जम्मू पुलिस के नाम पर टाला जा रहा है। तहरीर लेकर सुनगढ़ी थाना पहुंचे लापता दंपति के परिवार वालों ने भी कार्रवाई की धीमी गति पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed