फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.85 lakh rupees thrown in the name of plots

प्लाट दिलाने के नाम पर ठगे 1.85 लाख रुपये

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
प्लाट दिलाने के नाम पर एक युवक से जालसाजों ने एक लाख 85 हजार रुपये ठग लिए। कई दिनों तक बैनामा कराने के लिए टरकाया जाता रहा। इसके बाद जब पीड़ित ने ठगी का अहसास होने पर रुपया वापस मांगा तो मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राजीव कॉलोनी निवासी मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इस्लाम नगर नौगवां पकड़िया के रहने वाले मुमताज होशियार व तसलीम से प्लॉट खरीदने की बात कही थी। आरोपियों ने इस्लाम नगर में 180 वर्ग गज का एक प्लॉट दिखाया। जिसका सौदा तय कर लिया गया। वर्ष 2012 में इसके लिए पीड़ित ने 1.85 लाख रुपये दिए। बकाया रुपया बैनामा के बाद देने की बात तय की गई। आरोप है कि इसके बाद से पीड़ित लगातार बैनामा कराने के लिए चक्कर लगाता रहा, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 28 अप्रैल को आरोपियों के घर जाकर दिया गया रुपया वापस मांगा तो आरोपियों ने मारपीट कर भगा दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्लाट दिलाने के नाम पर ठगे 1.85 लाख रुपये
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed