फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: मुनीम से लुटे थे 15 लाख, रिपोर्ट लिखाई थी 1.80 लाख रुपयों की

Fri, 20 Jan 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर रोड पर 15 लाख की लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुनीम से लूट की घटना का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मुनीम से 1.80 लाख नहीं बल्कि 15 लाख रुपये लूटे गए थे। शहर में ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास से सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से 4.28 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी के गांव चिड़ियादाह निवासी इकबाल शहर की एक किराना एजेंसी पर मुनीम है। चार जनवरी को इकबाल ने पुलिस को बताया था कि बीसलपुर रोड पर चौपाल सागर के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे 1.80 लाख रुपये लूट लिए। एजेंसी मालिक मोहल्ला पंजाबियान निवासी अयाजुद्दीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि 19 जनवरी को पुलिस ने ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ के बाद सात बदमाशों केे दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव कुरका नगरिया निवासी नितिन यादव, रामपुर के कस्बा बिलासपुर निवासी प्रिंस यादव, उत्तरखंड के जनपद ऊधमसिंह के थाना रुद्रपुर के मोहल्ला भूत बंगला निवासी शाहिद, जहानाबाद के गांव चक्रतीरथ निवासी हरेंद्र, बरखेड़ा के गांव नगरा निवासी प्रमोद, आकाश उर्फ माइकल, मुसेपुर खुर्द निवासी अंकित शामिल हैं। जबकि जहानाबाद के गांव चक्रतीरथ निवासी आकाश भागने में सफल रहा। बदमाशों के पास से 4.28 लाख रुपये, दो तमंचे, दो चाकू, चार सब्बल, एक बाइक, एक स्कूटी, नौ मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ।
खास बात यह है कि पकड़े गए बदमाशों में से किसी को भी कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि लूट की रकम से बदमाशों ने बरामद एक्टिवा व मोबाइल खरीदे व शेष रकम खाने-पीने में उड़ा दिए। कुछ रकम फरार बदमाश के पास है।

000
घटना को अंजाम देने से पहले रेकी की
पूछताछ में बदमशों ने पुलिस को बताया कि बरखेड़ा के गांव नगरा में प्रमोद की दुकान है। वहां हर बुधवार को मुनीम कलेक्शन के लिए जाता था। बरखेड़ा के प्रमोद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। सभी दोस्तों ने घटना को अंजाम देने से पहले दो बुधवार तक रेकी की। इसके बाद घटना वाले दिन आकाश ने मुनीम की लात मारकर बाइक गिरा दी। अन्य साथी मुनीम का थैला लेकर बरखेड़ा की ओर भाग गए।
000
--
रेकी के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मुनीम से 14 से 15 लाख की लूट हुई। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
- डॉ. राकेश सिंह, आईजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed