फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly IVRI doctors refused to operate the injured dog In Pilibhit

Pilibhit News: पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से घायल कुत्ते का नहीं हो सका आपरेशन, रेंजर ने मारी थी गोली

Fri, 13 Jan 2023 10:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2023 10:59 AM IST
सार

चार दिन पहले रेंजर ने कुत्ते को गोली मार दी थी। गोली कुत्ते के शरीर के पार निकल गई थी। किसान ने रेंजर के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके कारण घायल कुत्ते का ऑपरेशन नहीं हो सका। 

विज्ञापन
Bareilly IVRI doctors refused to operate the injured dog In Pilibhit
घायल कुत्ता और आसपास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में कुत्ते को गोली लगने के मामले में पुलिसिया कार्रवाई न होना किसी को भारी पड़ा हो या न पड़ा हो लेकिन कुत्ते को जरूर भारी पड़ गया। आईवीआरआई के डॉक्टरों ने कुत्ते का ऑपरेशन करने से महज इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि इस मामले में कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई थी, न ही इस संबंध मेमो भेजा गया था। ऐसे में किसान सिर्फ कुत्ते का एक्स-रे कराकर लौट आया।

विज्ञापन


माला जंगल से सटे रायपुर गांव के पास चार दिन पहले रेंजर ने कुत्ते को गोली मार दी थी। गोली कुत्ते के शरीर के पार निकल गई। घटना के बाद किसानों ने रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भैरा वन चौकी का घेराव किया था। कार्रवाई को लेकर रेंजर और ग्रामीणों में ठन गई थी। वन विभाग ने घटना जंगल के अंदर की होने की बताकर कुत्ता मालिक किसान को ही दोषी साबित कर दिया। 

विज्ञापन

किसान की तहरीर पर नहीं हुई कार्रवाई

वन विभाग का कहना था कि किसान का पालतू कुत्ता जंगल में जाकर चीतलों का शिकार कर रहा था। वन विभाग के अफसरों ने उल्टा किसान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इधर कुत्ता मालिक किसान रजवंत सिंह ने पुलिस को रेंजर के खिलाफ तहरीर दी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने बरेली किया था रेफर

इसी क्रम में वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने गांव पहुंचकर कुत्ते का प्राथमिक उपचार कर उसे आईवीआरआई के लिए रेफर कर दिया। किसान रजवंत सिंह कुत्ते को लेकर आईवीआरआई गया, वहां राजवंत से इस संबंध में पुलिसिया कार्रवाई के कागजात मांगे गए। इस मामले में क्योंकि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी, न ही मेमो भेजा था, इस कारण डॉक्टर ने आपरेशन करने से इन्कार कर दिया। 

राजवंत ने बताया कि डॉक्टर का कहना था क्योंकि कुत्ते को गोली मारी गई है, इसलिए बगैर कागज इलाज नहीं हो सकता। ऐसे में राजवंत एक्सरे कराकर कुत्ते को वापस ले आया।

कुत्ते को लगी थी गोली, आईवीआरआई के डॉक्टर ने आपरेशन से पहले मांगे कागजात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed