{"_id":"63b07deeed6a3674e86c1746","slug":"crime-pilibhit-news-bly508677393","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साध्वी से मारपीट करने वाले 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साध्वी से मारपीट करने वाले 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिलसंडा। मंदिर परिसर में घुसकर साध्वी और महंत से मारपीट करने वाले 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंदिर की दीवार तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में पहले से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा है।
नगर में पक्के तालाब के पास स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर की साध्वी राधिकानंद गिरि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी संतोष मिश्रा से विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले संतोष को मंदिर की पुरानी दीवार को तोड़ने से मना करने और वहां खेड़ वृक्ष को काटने से मना किया था। इस पर उन लोगों ने मारपीट की। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को उनके घर की महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में मंदिर के महंत को मारने के उद्देश्य पत्थर फेंके। शुक्रवार की सुबह साध्वी और मंदिर के महंत प्रांगण में बैठे थे। इसी दौरान संतोष मिश्रा और उनका पूरा परिवार मंदिर में कूद कर घुस आया और उन्हें मारने की नीयत से उनके सिर पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। गले में पड़ा मफलर खींच दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। महिलाओं ने भी साध्वी के साथ मारपीट की। उन्हें घसीटते हुए मंदिर से बाहर ले गए। मंदिर में रखा सोना भी चोरी करने का आरोप है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संतोष मिश्रा, जागेश उर्फ जग्गू, श्याम, बृजेश, संतोष का छोटा बेटा, संतोष की पत्नी , जागेश की पत्नी, बृजेश की पत्नी, संतोष की लड़की, जागेश की चार लड़कियों पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं मेे रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।