फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: जंगल मार्ग का बैरियर न खोलने पर इंस्पेक्टर ने वॉचर को पीटा

Sat, 31 Dec 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बराही जंगल के प्रतिबंधित मार्ग का बैरियर न खोलने पर वन रक्षक और माधोटांडा इंस्पेक्टर के बीच बहस हो गई। वन रक्षक ने इंस्पेक्टर पर वॉचर के साथ मारपीट व उसके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वन विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

जंगल के प्रतिबंधित मार्गों पर वाहनों का प्रवेश बंद है। शनिवार को बराही रेंज में तैनात वन रक्षक अभिषेक ऋषि, वॉचर राम सिंह के साथ बैरियर ड्यूटी पर तैनात थे। वन रक्षक का आरोप है कि अपराह्न करीब तीन बजे माधोटांडा इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह थाने के वाहन से बैरियर के निकट पहुंचे और उसे खोलने की बात कही। इस पर उसने उच्च अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर बैरियर खोलने के लिए अनुमति न होने की बात कही। आरोप है कि इसी बात पर इंस्पेक्टर वाहन से उतरे और वन रक्षक से अभद्रता करने लगे। उसने अधिकारियों को मोबाइल मिलाना चाहा तो मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि विरोध करने के लिए आगे आए वॉचर के साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। इंस्पेक्टर व सिपाहियों ने वन रक्षक को जबरदस्ती वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इसके बाद इंस्पेक्टर वाहन में बैठकर लौट आए। घटना के बाद वन रक्षकों में रोष फैल गया। रेंज अफसर ने पूरे मामले की जानकारी अफसरों को दी है।
विज्ञापन

---
अफसरों के निर्देश पर प्रतिबंधित मार्ग पर प्रवेश बंद किया गया है। इंस्पेक्टर की ओर से पहले भी कई बार सरकारी के साथ प्राइवेट वाहनों का जबरन प्रवेश किया जाता रहा है। पुलिसकर्मी अक्सर हूटर बजाकर बैरियर खुलवाते हैं। वन रक्षक और वॉचर के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना से अफसरों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण मोहन श्रीवास्तव, रेंजर बराही
000
थाना क्षेत्र के कुछ गांवों को जाने के लिए बराही के रास्ते ही गुजरना पड़ता है। जरूरी सूचनाओं पर पुलिस आती जाती है। शनिवार को वन रक्षक ने बैरियर खोलने से मना कर दिया। कारण पूछने पर रेंजर द्वारा थाने के वाहनों को न जाने की बात बताई। डीएफओ को फोन से अवगत कराया गया। अभद्रता का आरोप गलत है।
- सुरेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर माधोटांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed