फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर किया हमला

Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। दहेज से नाखुश ससुराल वाले शादी के 15 साल बीतने के बाद भी विवाहिता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। आरोप है कि तीन दिसंबर को पति समेत ससुरालियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया। महिला ने भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर निवासी सारिता देवी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 साल पूर्व उसका विवाद मोहल्ले के ही जगन्नाथ शर्मा के साथ हुआ था। उस समय परिजन ने हैसियत के अनुसार दान दहेज व नकदी दी थी, लेकिन ससुराल में पति के अलावा जेठ कृपाशंकर, नंद सुमन शर्मा शुरू से ही दहेज से नाखुश रहे। आरोप है कि आए दिन ताने देने के साथ गालियां देते थे, मारपीट भी करते रहे। दो पुत्रों होने के चलते परिवार के टूटने के डर से महिला सब कुछ सहती रही। इसके बाद भी ससुराल वाले हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि तीन दिसंबर को दोपहर में पति, जेठ और नंद ने जान से मारने की नियत से महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। किसी तरह जान बचाने को पड़ोस में गई और परिजन को सूचना दी। इसके बाद भाई मौके पर पहुंचा गया। महिला ने भाई के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला देशनगर निवासी पति जगन्नाथ शर्मा, जेठ कृपाशंकर और नंद सुमन शर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed