फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Sun, 06 Nov 2022 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। साले की पुत्रवधू की मौत होने पर अंत्येष्टि का सामान लेने जा रहे बुजुर्ग विजय पाल कश्यप (65) की रविवार दोपहर माधोटांडा कस्बे में गन्ने भरे ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मार्ग खाली करवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घटना के वक्त चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

घटना माधोटांडा कस्बे में जिला सहकारी बैंक के पास मुख्य मार्ग पर हुई। विजय पाल अपने पुत्र सुशील के साथ अंत्येष्टि का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। बाइक पुत्र सुशील चला रहा था। घर से मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही अचानक पूरनपुर की ओर से आए गन्ने लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान विजय पाल ट्रक के नीचे आ गए। गंभीर हालत में विजय को पहले माधोटांडा सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने पूरनपुर रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों में खासा आक्रोश था। ट्रक में गन्ना भरा था। लोगों का कहना था कि अब चीनी मिलें शुरू हो गई हैं। इन ट्रकों से लोगों को खतरा बना हुआ है। पुलिस कर्मियों ने लोगों को ओवरलोड ट्रकों का चालान करने का आश्वासन दिया। मृतक के पुत्र सुशील की ओर तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर क्राइम धमेंद्र यादव ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

----
दो मौतों से परिजन हुए बदहवास
परिवार में महिला की मौत होने से परिजन पहले ही गमगीन थे। अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी। कुछ देर बाद विजयपाल की मौत हो जाने की सूचना मिलने से परिवार के लोग बदहवास हो गए। यहां बता दें विजय पाल के साले हरीबाबू के पुत्र मुकेश की पत्नी मंजू (25) कैंसर से पीड़ित थी। लंबे समय से इलाज चल रहा था। शनिवार रात मंजू की मौत हो गई थी। उसी की अंत्येष्टि का सामान लाने के लिए बुजुर्ग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड़ से टकराई बाइक, बुजुर्ग की गिरकर मौत
बरखेड़ा / पीलीभीत। नवाबगंज रोड पर शनिवार रात सांड़ से बाइक टकराकर गिरने से जहानाबाद के गांव रंपुरा उझैनिया निवासी लक्ष्मी नारायण (80) गिरकर घायल हो गए। बाद में उन्हें सीएचसी में ला जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उनके ससुर शनिवार को गांव से बरखेड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। घर से वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर निकले थे। रास्ते में ट्रॉली पर झटके लग रहे थे। इससे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रही गांव निवासी त्रिवेद्र की बाइक पर बैठ गए। बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर गांव गाजीपुर कुंडा से पहले पुल पर बाइक के आगे अचानक सांड़ आ गया। जिससे बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें सीएचसी लेजाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

----
लोगों की जान ले रहे सड़कों पर घूमते आवारा पशु
बरखेड़ा के गांव इमलिया निवासी किसान हरीराम (63) पर 16 अक्तूबर को खेत से लौटते समय सांड़ ने रास्ते में अचानक हमला कर दिया। इलाज को ले जाते समय उनकी मौत हो गई। गजरौला क्षेत्र के गांव कंजा हर्रेया माला कॉलोनी निवासी किसान लल्लन विश्वास (60) पर सात सितंबर को खेत से लौटते समय सांड़ ने हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 28 सितंबर को बरखेड़ा के गांव बरगदा निवासी हीरालाल (80) तड़के लघुशंका के लिए घर से निकले थे। घर के बाहर मौजूद सांड़ ने हमला कर दिया। उनकी भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। बरखेड़ा के गांव सिसैइया निवासी अयोध्या प्रसाद (70) पर रास्ते में आवारा पशु ने हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार तीन अगस्त को गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बुजुर्ग की सांड़ के हमले में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed