फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

छावनी में तब्दील रहा गांव, रात में सुपुर्दे खाक किया कय्यूम का शव

Fri, 04 Nov 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime
जहानाबाद क्षेत्र के गांव भंगा डांडी में पुलिस से वार्ता करते लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
जहानाबाद/ पीलीभीत। बंदी कय्यूम का शव लखनऊ से बृहस्पतिवार शाम पौने सात बजे गांव पहुंचा। इससे पहले ही हंगामे की आशंका के चलते गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया। शव पहुंचने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को शांत कराया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। परिवार वालों ने देर रात शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

अमरिया पुलिस ने 30 अक्तूबर को जहानाबाद थाने के गांव भंगा डांडी निवासी कय्यूम को उसके तीन अन्य साथियों के साथ चोरी व लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया था। इसी दिन उसे जेल भेज दिया गया। जेल में 30 अक्तूबर की रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान कय्यूम की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिवार वालों को सूचना मिलते ही खलबली मच गई। परिवार वालों का आरोप था कि कय्यूम को दस दिन बरखेड़ा थाने की हवालात में रखकर पीटा गया। पुलिस की पिटाई से मौत हुई है। बृहस्पतिवार को शव को पीलीभीत लाया गया।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को एसपी दिनेश कुमार पी ने गांव में फोर्स तैनात कर दिया। आलम यह था कि गांव की हर गली में पुलिस ही पुलिस दिखाई दे रही थी। शाम को शव यहां पहुंचा। सीओ जहानाबाद सतीश शुक्ला और परिवार वालों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में अधिकारियों ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को देर रात सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed