फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रेमी की मां ने शादी में मांगे दस लाख, आहत होकर छात्रा ने की आत्महत्या

Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
जहानाबाद (पीलीभीत)। प्रेमी की मां के दहेज में दस लाख रुपये मांगने से आहत बीएड की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर प्रेमी और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जहानाबाद के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। 21 वर्षीय बड़ी पुत्री बीएड कर रही थी। पुत्री को सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले अमित ने तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने भी शादी के लिए कोई आपत्ति नहीं की। अमित की मां भी शादी के लिए राजी हो गई। 19 अक्तूबर को छात्रा की मां और मौसी अमित की मां कलावती से शादी की बात करने गईं। आरोप है कि शादी की बात करने के दौरान कलावती ने दस लाख रुपयों की मांग कर दी। छात्रा की मां ने गरीबी का वास्ता दिया, मगर अमित की मां नहीं पसीजी। इस पर छात्रा की मां लौट आईं। जब यह जानकारी छात्रा को हुई तो उसने अमित को फोन किया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया। बृहस्पतिवार को भी अमित ने फोन रिसीव नहीं किया। तब छात्रा ने अमित को मेसेज किया। उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं आया। तब बृहस्पतिवार सुबह छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष कुमार ने बताया कि अमित और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, गाली गलौज व दहेज मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
छात्रा ने मेसेज किया आत्महत्या कर लूंगी तो जवाब आया-मर जा
जहानाबाद (पीलीभीत)। आत्महत्या से पहले छात्रा ने प्रेमी से संपर्क करने की पूरी कोशिश की। कई बार कॉल की पर उसने फोन नहीं उठाया। तब उसने मेसेज भेजा कि वह आत्महत्या कर लेगी तब प्रेमी ने जवाब में मेसेज किया-मर जा। छात्रा प्रेमी का एकाएक बदला हुआ यह रुख बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी होनहार थी। बीएड की पढ़ाई कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही उन्हें पता चला कि बेटी का अमित से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो वह शादी को तैयार नहीं हुए लेकिन बेटी के यह कहने पर कि अमित भी उससे शादी करना चाहता है, उसने अपने घरवालों से भी बात कर ली है, वह भी शादी को तैयार हो गए। बेटी के कहने पर अमित के घर गए, लेकिन यहां अमित के घर वालों का रुख ही अलग था। उनके दहेज में दस लाख मांगने से वह हैरान रह गए। शिकायत पर अमित की तरफ से भी कोई ठीक जवाब नहीं आया। अमित अपने घर वालों को राजी नहीं कर सका। परिवार वालों ने बताया कि दो दिनों से बेटी काफी उदास थी। उन्होंने उसे हिम्मत भी बंधाई कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन बात नहीं बनी। परिवार वालों ने बताया कि उनकी हैसियत इतनी नहीं थी कि वह दहेज में 10 लाख दे पाते, यह बात बेटी भी जानती थी।
इंस्पेक्टर जहानाबाद प्रभाष कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed