फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मिलाई को आए युवक को जेल के सिपाही ने लहूलुहान किया

Thu, 27 Oct 2022 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime
घायल हरजीत सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जेल में पिता से मिलाई को मां व एक अन्य रिश्तेदार के साथ आए पूरनपुर के हरजीत की जेल के सिपाही ने पिटाई कर दी। सिर में डंडा मारने से हरजीत का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद जेल में मुलाकात को आए अन्य लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल के दौरान पता चला कि युवक शराब पिए हुए है। घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी बलकार सिंह जमीन के विवाद में बीते 28 दिन से जेल में बंद हैं। बृहस्पतिवार को बलकार सिंह का पुत्र हरजीत सिंह मां हरभजन कौर व भाई की सास के साथ पिता से मिलाई करने जेल आया था। भैया दूज के कारण जेल में काफी भीड़ थी। पर्ची कटवाने के बाद हरभजन कौर रिश्तेदार महिला के साथ अंदर जेल में बलकार सिंह से मिलाई करने चली गईं। जबकि हरजीत सिंह बाहर मुलाकात कक्ष मे बैठ गया। हरजीत सिंह का कहना है कि दोपहर करीब सवा दो बजे पास में खड़े जेल के सिपाही ने उसे गालियां देते हुए जाने के लिए कहा। उसने गालियां देने से मना किया तो उससे नोकझोंक हो गई। इसके बाद जेल के सिपाही ने लाठी से हरजीत की पिटाई कर दी। सिर में डंडा मारा जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। कुछ ही देर में मुलाकात करके उसकी मां व दूसरी महिला भी बाहर आ गए। जेल के पुलिस कर्मियों का यह व्यवहार देखकर मिलाई को आए लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जेल गेट के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को उग्र होते देख हमलावर सिपाही भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी सुनील दत्त और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हरजीत के सिर में चार टांके आए हैं। मेडिकल में यह भी पता चला कि हरजीत शराब पिए हुए था। बहरहाल इस मामले में युवक की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जहां युवक बैठा था वहां मुलाकात के लिए आईं महिलाएं बैठी हुईं थीं। सिपाही ने युवक को वहां से हटने के लिए कहा था। इस पर वह उग्र हो गया। सिपाही भीड़ को हटाने के लिए डंडा चला रहा था जो युवक के सिर में लग गया। इससे उसके चोट आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- संजय राय, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed