फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सड़क हादसों में दो की मौत, 13 घायल

Wed, 26 Oct 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इधर न्यूरिया में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक राहगीर तो गजरौला क्षेत्र में टेंपो पलटने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा सेमनगर पंडरी निवासी नन्हेलाल की पत्नी पार्वती देवी (38) अपने भतीजे सुरेश के साथ किसी काम से सोमवार को बरखेड़ा आईं थीं। काम निपटाने के साथ करीब एक बजे दोनों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव भोपतपुर ईंट भट्ठा के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे पार्वती गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में शहर के निजी अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर कस्बा पौटा कलां निवासी फिरासत शाह (38) सोमवार रात अपने भाई को लेने बीसलपुर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर जा रहा था। रास्ते में पहले से हुई दुर्घटना देख वह रुक गया। इस पर बीसलपुर की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में फिरासत शाह की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जबकि पहले से वहां खड़े पौटा निवासी रिजवान, आमिर और शहवाज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। गांव पिपरिया अगरु निवासी राजू (38) मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे खेत पर जाने के निकला था। टनकपुर हाईवे किनारे रास्ते में खटीमा की ओर से आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भागने की कोशिश करने लगा। मगर ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक और बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

जराकोठी। असम हाईवे पर पुलिस चौकी के पास मंगलवार को दोपहर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान टेंपो में 16 लोग सवार थे। टेंपो सवार सभी लोग न्यूरिया से घुंघचाई क्षेत्र में हो रहे सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। टेंपो पलटने से न्यूरिया के गांव मंडरिया निवासी सुन्दरलाल, उनकी पत्नी सोमवती, मुन्नालाल, शांति देवी, गांव जनकपुरी निवासी रामप्रसाद, आनंद कुमारी, गांव बिथरा निवासी रामभरोसे, गांव अलीगंज निवासी ईश्वरी प्रसाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed