{"_id":"63557835dcb7f6046032cb1f","slug":"crime-pilibhit-news-bly501768827","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान में आग लगाने वाला जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान में आग लगाने वाला जेल गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शराब की दुकान में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाने वाले अधकटा गांव निवासी शिवा वाल्मीकि के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शनिवार रात ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को जेल भेज दिया गया।
बिलसंडा के गांव तिलागिर निवासी सेल्स मैनजर श्रीकांत ने बरखेड़ा पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए बताया कि दौलतपुर रोड पर मीरा जायसवाल के नाम से उनकी अंग्रेजी शराब की दुकान है। बिलसंडा की मदन मोहन कॉलोनी निवासी राजीव जायसवाल दुकान पर सेल्समैन है। शनिवार रात साढ़े सात बजे गांव अधकटा निवासी शिवा वाल्मीकि पौव्वा लेने आया था। 140 रुपये के पौव्वा को खरीदने के लिए 110 रुपये दिए, बाकी उधार करने को कहा। मना करने पर 30 रुपये के बदले मोबाइल रखने की बात सेल्समैन से कही। सेल्समैन ने इन्कार कर दिया। इस पर उसने पेट्रोल डालकर जलती हुई बोतल दुकान के अंदर फेंक दी। इससे दुकान में आग लग गई। शराब के कारण आग ने तेजी पकड़ ली। घटना के दौरान सेल्समैन भी झुलस गया। बमुश्किल लोगों ने उसे बाहर निकाला। दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।