फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दहेज नहीं मिला तो घर से निकाला, मोबाइल पर दिया तीन तलाक

Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने के बाद पति ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने की पीड़िता ओर से उसके पति, जेठ, ससुर, सास, ननद पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 2014 में हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद पति, जेठ, ससुर, सास, ननद ने कम दहेज का ताना देकर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। दहेज में दो लाख रुपये मांगे गए। इसकी शिकायत जब पुलिस से की तो आरोपियों ने समझौता कर लिया। कुछ दिन ठीक-ठाक चलता रहा। बाद में मांग पूरी न होने पर ही जेठ ने उससे छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पर ससुरालियों ने पिटाई की। पति ने अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। विरोध पर उसे पीटा गया। मांग पूरी न होने पर ही 28 अगस्त को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। अगले दिन ससुराल पहुंचने पर फिर उसकी पिटाई की गई। जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से उसके गले में फंदा डाला गया। शोर-शराबे पर लोगों ने उसे बचाया। दोबारा उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसी दिन पति ने मोबाइल पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पति, जेठ, ससुर, सास, ननद पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की घर से निकाला
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति की गैरमौजूदगी में चंदिया हजारा निवासी सुनील मजूमदार की पुत्री अनीता हलधर को घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने अनीता के ससुर गांव चंदुइया निवासी बासु हलधर, सास बसंती, ननद सुमित्रा हलधर पर एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील मजूमदार ने बताया कि पुत्री अनीता हलधर की शादी चार साल पहले गांव चंदुइया निवासी सुखदेव हलधर से की थी। शादी के कुछ दिन बाद अनीता का ससुर, सास और ननद दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करने लगे। जब अनीता का पति बाहर मजदूरी करने चला गया, तब सास, ससुर, ननद ने अनीता की पिटाई कर 22 सितंबर को घर से निकाल दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed