फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   married woman evicted from house for not bringing a car in dowry in Pilibhit s Puranpur

ससुराल नहीं ये टॉर्चर सेंटर है: दहेज में कार न लाने पर पति करता था मारपीट, देवर-ननदोई ने लांघी मर्यादा

Sat, 17 Sep 2022 03:55 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पूरनपुर (पीलीभीत)
अमर उजाला नेटवर्क, पूरनपुर (पीलीभीत) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2022 03:55 PM IST
सार

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। मांग पूरी न होने पर उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
married woman evicted from house for not bringing a car in dowry in Pilibhit s Puranpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। देवर, ननदोई ने छेड़छाड़ की। मांग पूरी न होने पर उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। बाद में उसके मायके पहुंचकर मांग पूरी न होने पर मारपीट कर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

नगर की एक महिला की शादी चार साल पहले बरेली के थान इज्जतनगर में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न कर गाली-गलौज, मारपीट की जाने लगी। उसके देवर, ननदोई ने उससे छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी मायके वालों को देने पर पिता ने रिश्तेदारों के साथ उसके पति से घटना की शिकायत की।

विज्ञापन

इसके बावजूद उत्पीड़न किया जाता रहा। इस दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। तब उसके ससुराली उसे अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। उसके पिता ने अस्पताल का सारा खर्चा दिया। अस्पताल से घर पहुंचने पर आठ अगस्त 2021 को उसे मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। बगैर मांग पूरी हुए दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

आरोप है कि चार जून को मायके आए ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज कर पिटाई कर तोड़फोड़ की। उसे खींचकर ससुराली ले जाने लगे। शोर-शराबा पर ससुराली छोड़कर चले गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता के पति यासीन, उसके भाई अलीम, ताहिर, आसिफ, वसीम, राशिद और बहनोई जावेद पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed