फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

आरोपी पकड़े तो 25 दिन बाद लिखी सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

Mon, 15 Aug 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत/ बीसलपुर। महिलाओं खासतौर से किशोरियों के यौन उत्पीड़न को लेकर शासन प्रशासन भले ही गंभीर हो पर पुलिस अपने पुराने अंदाज में ही काम करती है। बीसलपुर पुलिस ने किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की रिपोर्ट 25 दिन बाद तब दर्ज की जब घटना करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस की इस कारगुजारी के बाद भी घटना के बाद से थाने के चक्कर लगा रहे परिवार को गिरफ्तारी से राहत मिली है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले के निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 19 जुलाई को उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। घर के अन्य सदस्य बाजार गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवकों ने उनके घर में घुसकर उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब घर वाले वापस आए तो पीड़िता ने इसकी जानकारी दी। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। किशोरी के पिता ने जो तहरीर घटना के तुरंत बाद दी, पुलिस ने अब 25 दिन बाद उसके आधार पर सामूहिक दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में कस्बे के ही रोहित सिंह और अंशुमान गंगवार को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविवार को इन दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार ने इससे राहत की सांस ली। किशोरी के पिता ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद ही तहरीर दे दी थी पर पुलिस कार्रवाई को टाल रही थी, अब रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है, उन्हें भरोसा है कि पुलिस जल्द चार्जशीट लगाकर दोषियों को सजा दिलाने का काम करेगी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने सफाई दी कि शायद पीड़ित व आरोपी पक्ष में किसी स्तर पर कोई बात चल रही थी जिसकी वजह से थाने में तहरीर ही नहीं दी गई थी, हमें जैसे ही तहरीर मिली वैसे ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन
घटना की जानकारी मिली है। दुष्कर्म के दोनों आरोपी युवकों को बीसलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी उसी मोहल्ले का है और दूसरा पड़ोस के मोहल्ले का है। -दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed