फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फेसबुक पर डीएम-एसपी की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये

Sat, 30 Jul 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर डीएम-एसपी की फर्जी आईडी बनाकर एक युवक से रुपये मांगे। इसके लिए खाता संख्या भी लिखकर भेज दी है। एसपी के पीआरओ और सदर तहसीलदार ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

आम लोगों की फर्जी आईडी बनाने वाले साइबर अपराधियों ने इस बार डीएम और एसपी की फर्जी आईडी बना दी। दोनों आईडी पर अफसरों के फोटो भी लगाए हैं। एक युवक को मेसेज भेजकर रुपये की डिमांड की गई। झांसे में आए युवक ने रुपये देने की हामी भी भर दी। इसके बाद साइबर ठग ने अपना एकाउंट नंबर भेजकर रुपये ट्रांसफर करने को कहा। शक होने पर युवक ने अपने परिचितों को बताया और मामला एसपी के पास पहुंचा। तब फर्जी आईडी होने की जानकारी सामने आई। हालांकि एसपी पीलीभीत की आईडी में 3500 फॉलोअर हैं। जबकि फर्जी आईडी में सिर्फ 64 फॉलोवर थे। एसपी की फर्जी आईडी से 20 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। हालांकि साइबर सेल की मदद से दोनों आईडी बंद करा दी गई हैं। एसपी के पीआरओ की ओर से अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के तहरीर दे दी गई। मामला दर्ज भी नहीं हो पाया था कि शाम करीब तीन बजे पुलिस को जानकारी मिली कि साइबर अपराधियों ने डीएम की फर्जी आईडी बनाकर रुपये मांगे। इस मामले में तहसीलदार सदर की ओर से अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि मीडिया सेल से जानकारी मिली थी। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साइबर सेल के मदद से जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed