फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सीट के विवाद में युवक को चलती ट्रेन से दिया धक्का

Fri, 29 Jul 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। काम की तलाश में उत्तराखंड से काठगोदाम ट्रेन से जा रहे घुंघचाई निवासी रोहित श्रीवास्तव (32) की सीट के विवाद पर पिटाई कर दी। बाद में धक्का देकर उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर के समीप की है। गांव निवासी रोहित काम की तलाश में करीब एक महीना पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर गया था। रोहित ने बताया कि वहां काम न मिलने पर सोमवार को काठगोदाम जा रहा था। ट्रेन में सीट को लेकर युवकों से विवाद हो गया। इस पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। तब कोच के गेट पर जाकर बैठ गया। रुद्रपुर स्टेशन से पहले युवकों ने धक्का देकर उसे ट्रेन से गिरा दिया। कुछ लोग से रोहित को हल्द्वानी के सरकारी अस्पताल में ले गए। पुलिस को सूचना दी गई। रोहित ने बताया कि पुलिस अस्पताल आई थी और पूछताछ करके चली गई है। रोहित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे नकदी और मोबाइल छीन लिया। उसे पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed