{"_id":"62e2de4407d2016505729a1d","slug":"crime-pilibhit-news-bly4928103125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी को कार से उतारकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम विकास अधिकारी को कार से उतारकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी रूपेश कुमार सिंह को ग्राम प्रधान फुलैया के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पर कार से उतार कर पीटा। ग्राम विकास अधिकारी ने अमरिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है।
ग्राम विकास अधिकारी रूपेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी तैनाती विकास खंड क्षेत्र के ग्राम फुलैया में है। कई ग्राम पंचायतों का उनके पास चार्ज है। ग्राम पंचायत फुलैया में तैनात पंचायत सहायक और केयर टेकर का मानदेय लगाने को लेकर प्रधान से मनमुटाव चल रहा था। बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे ब्लॉक से मीटिंग करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। ग्राम प्रधान फुलैया के पुत्र और भतीजे ने अपने साथियों को साथ में लेकर नेशनल हाईवे पर पुत्तन पॉल्ट्री फार्म के पास घेर लिया और कार से उतार कर सभी ने पीटा। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कांत वर्मा ने बताया ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट की घटना की तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलते ही एकत्र हो गए ग्राम विकास अधिकारी
अमरिया। जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट की जानकारी मिली वैसे ही विकास खंड क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी थाने पहुंच गए। सभी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी घटनाएं होंगी। संवाद
विज्ञापन
मैं पीलीभीत जा रहा था। रास्ते में रोक कर मुझे ग्राम प्रधान के बेटे और उनके साथियों ने मिलकर मारा-पीटा। जब मैंने शोर मचाया तो राहगीरो ने बचाया। घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी है। साथ पुलिस को अवगत कराया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए ग्राम प्रधान के बेटे के व उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
- रूपेश कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी
ग्राम विकास अधिकारी ने घटना की जानकारी दी है। थाना प्रभारी मौके पर गए थे। जो तहरीर आएगी उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस कार्रवाई करेगी।
- लल्लन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी