फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कोर्ट के आदेश पर महिला के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। कोर्ट के आदेश पर महिला से छेड़छाड़ का यहां मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र मूंगफली का ठेला लगाता है। 15 मार्च को रात करीब साढ़े आठ बजे महिला चाय बनाकर ठेले पर गई थी। इस दौरान बरहा गांव निवासी करन सिंह भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि सिगरेट जलाने के बाद जलती तीली को अंडे के ठेले पर फेंक दिया। जिससे ठेले पर रखे अंडे के गत्ते जलने लगे। किसी तरह आग बुझाने के बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने छेड़छाड़ की। आरोपी के साथ उसका बहनोई और एक अन्य व्यक्ति भी था। मौके पर पहुंचे पति के विरोध करने पर मारपीट भी की गई। महिला के गले में पहना मंगलसूत्र भी नोच कर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी करन सिंह, धमेंद्र सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed