फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फारेंसिक जांच रिपोर्ट खोलेगी कई अहम राज, पोस्टमार्टम के बाद सैंपल भेजे गए मुरादाबाद

Fri, 19 Nov 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बिटिया को इंसाफ मिले यही सब चाहते हैं, मगर बिटिया के साथ हैवानों ने क्या किया। इसकी जांच के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसके कपड़े और विभिन्न अंगों से लिए गए नौ सैंपल जांच के लिए मुरादाबाद लैब भिजवाए हैं। ताकि आरोपियों के खिलाफ ऐसे साक्ष्य जुटाए जा सके जो उन्हें फांसी के फंदे तक पहुंचाएं। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद कई अहम साक्ष्य मिलेंगे। वारदात से जुड़े कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बहुचर्चित बरखेड़ा कांड में पोस्टमार्टम के बाद बिटिया के कपड़े, बाल आदि परीक्षण के लिए राजकीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजे गए हैं। परीक्षण रिपोर्ट मिलने पर ही घटना से जुड़े कई राज खुलने के आसार प्रबल होंगे। तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान शव का अंतिम परीक्षण कर पहने हुए कपड़ों और विभिन्न अंगों से बाल व अन्य सैंपल लेकर सील किए। इसके बाद पुलिस के माध्यम से जांच के लिए यह सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुरादाबाद भेजे गए। विशेषज्ञों की रिपोर्ट से इस मामले में कई नए तथ्य सामने आएंगे। पुलिस को अभी तक परीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला से परीक्षण रिपोर्ट वरीयता क्रम में उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद कई ऐसे साक्ष्य मिल सकते हैं। जिससे घटना का खुलासा होना आसान होगा।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर हो सकते हैं खुलासे
दुष्कर्म हुआ है तो उसके विषय में स्लाइड की जांच रिपोर्ट क्या कहती है?
छात्रा के शरीर पर मिला ब्लड छात्रा का ही है या किसी और अपराधी का भी है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed