फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

थर्ड डिग्री काम नहीं आई, अब बातचीत करके खुलासे की रणनीति अपनाई

Fri, 19 Nov 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बिटिया से दरिंदगी के मामले में खुलासे के लिए रोजाना पुलिस लोगों को हिरासत में ले रही है। थाने में पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाता है। कई युवकों पर पुलिस ने थर्ड डिग्री का प्रयोग किया, इनमें दो युवकों के शरीर पर थर्ड डिग्री के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सख्ती से पूछताछ बाद जब पुलिस को सुराग नहीं मिला, तो उन्हें छोड़ दिया गया। थर्ड डिग्री से जब केस खुलने में मदद नहीं मिली तो पुलिस ने अब अधिक से अधिक लोगों से बातचीत का तरीका अपनाया है और बातों-बातों में खुलासे के लिए अहम बात निकालने का प्रयास है।
विज्ञापन

पुलिस जल्दी खुलासे के लिए पुलिस की टीमें हर संभव प्रयास कर रहीं है। पीड़िता के गांव से 16 नवंबर की शाम को एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसे अगले दिन छोड़ गया है। पुलिस हिरासत से छूटे युवक ने बताया कि पूछताछ से पहले उसे खाना खिलाया, फिर लात घूसों से पिटाई कर घटना को लेकर पूछताछ की। कई घंटे तक पूछताछ के दौरान कई बार पिटाई भी की। इसके बाद अगले दिन छोड़ दिया। पीड़िता के ही गांव के एक युवक ने बताया कि उसको दो भाइयों को पुलिस पूछताछ के लिए ले गई, मगर अभी तक नहीं छोड़ा। थाने मिलने गए, तो मिलने भी नहीं दिया। उसने कहा कि यह कहां का नियम है? पूछताछ के नाम पर किसी पर भी पुलिस थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर दे। युवक ने कहा कि उसके दो भाई किस हाल में हैं? उसे नहीं पता है। पुलिस दो दिन से मिलने भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन

पूरा गांव दहशत में है। लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। वहीं एक अधेड़ व्यक्ति ने बताया कि पुलिस दो दिन पहले पूछताछ के लिए ले गई थी। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की। घटना भी कुबूल कराना चाहती थी, मगर मना कर दिया। इसके बाद खूब पिटाई की। चोट के निशान दिखाते हुए रुआंसे होते हुए उसने पूछा- साहब मेरा क्या कुसूर क्या था। जो पुलिस ने इतनी बेहरमी से पिटाई की। इसको लेकर जब प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो अफसरों के नुमाइंदों ने साहब बिजी हैं? कहकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed