फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

घरेलू कलह से परेशान ग्रामीण ने की खुदकुशी

Sat, 16 Oct 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के ग्राम बाहादिया के एक ग्रामीण ने शुक्रवार शाम घरेलू कलह से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव बहादिया निवासी बृजेश गंगवार ने बताया उनके 40 वर्षीय छोटे भाई राकेश की अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार शाम को भी दोनों में घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद शाम पांच बजे वह नाराज होकर घर से चला गया था। करीब छह बजे गांव के कुछ लोगों ने गांव के बाहर खेत में खड़े शीशम के पेड़ में शव फंदे पर लटकता हुआ देखा। थोड़ी देर में वहां काफी भीड़ जुट गई। बृजेश ने शव की पहचान अपने भाई राकेश के रूप में की। इसी बीच जानकारी होने पर राकेश के परिजन भी आ गए। बृजेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर सील किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि राकेश ने घरेलू कलह से परेशान होकर ही आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed