{"_id":"61687328e762022ae01554d2","slug":"crime-pilibhit-news-bly462918482","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का हुआ शिकार, नकदी-बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का हुआ शिकार, नकदी-बैग लूटा
विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में भर्ती जहरखुरानी गिरोह का शिकार युवक।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। दिल्ली से मजदूरी कर लौट रहा सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव चतीपुर निवासी गगन (20) रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के सदस्यों ने उससे छह हजार रुपये की नकदी और बैग लूट लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी गगन के ताऊ रामकिशन ने बताया कि उसका भतीजा मुकेश और उससे छोटा भाई गगन दिल्ली में बिजली मैकेनिक का काम करते है। करीब दो महीने पहले गगन दिल्ली गया था। उसने करीब एक महीने पहले एक माह की मजदूरी घर भेजी थी। बुधवार शाम को गगन दिल्ली से घर जाने को निकला था। इसकी जानकारी मुकेश ने फोन पर परिवार वालों को दी थी। गगन को गुरुवार सुबह गांव निवासी धर्मपाल ने अर्ध बेहोशी की हालत में पूरनपुर नगर में देखा। नगर पहुंचकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गगन ने बताया कि बुधवार शाम को दिल्ली के आनंद विहार में एक युवक ने अपनी रिश्तेदारी पूरनपुर में होना बताकर उससे मित्रता बढ़ा ली। बाद में उसे समीप स्थित एक पार्क में ले जाकर जूस पिलाया। जूस पीने के बाद युवक ने उससे सिगरेट लेकर आने को कहा। इसके बाद उसे बेहोशी होने लगी। बमुश्किल रोडवेज बस में सवार होकर बृहस्पतिवार सुबह पीलीभीत पहुंचा। मगर पीलीभीत से पूरनपुर कैसे आया। इसकी जानकारी नहीं है। गगन ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने उससे छह हजार रुपये की नकदी और बैग लूट लिया।