{"_id":"61648a7d8ebc3e0ec11fb968","slug":"crime-pilibhit-news-bly462601268","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने मारा जंगली सुअर, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने मारा जंगली सुअर, एक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गांव पट्टी में रविवार को देर शाम शिकारियों ने एक जंगली सुअर की हत्या कर दी। वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
दियोरिया रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि रविवार को देर शाम गांव पट्टी के कुछ लोगों ने जंगल से निकलकर खेत पर पहुंचे एक जंगली सुअर का शिकार कर लिया। शिकारी सुअर का मांस काटकर आपस में बांट रहे थे, तब तक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखकर शिकारी खेतों में होते हुए भागने लगे। टीम एक शिकारी को पकड़कर रेंज ऑफिस ले आई। टीम उससे पूछताछ कर रही है। टीम ने बरामद मांस का कुछ हिस्सा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया है। रेंजर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में विभागीय मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।