फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कार से उतर रहे वकील पर जानलेवा हमला

Thu, 07 Oct 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। घर के दरवाजे पर कार से उतर रहे वकील पर फायर कर जानलेवा हमला किया गया। इससे वकील बाल-बाल बच गए। आरोप है कि एक आरोपी तमंचा छोड़कर भाग गया। जबकि उसके भाई को तमंचा सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

घटना शेरपुरकलां में बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे की है। गांव निवासी वकील नईम खां ने बताया कि बुधवार को बरेली से पूरनपुर पहुंचा था। तहसील खुलने में देर होने पर कुछ देर के लिए घर गया था। घर के दरवाजे पर कार से उतरते समय दो सगे भाइयों ने तमंचा से उस पर जानलेवा हमला कर फायर किया। आरोपियों के पास खड़े एक युवक ने आरोपियों को धक्का दे दिया। इस पर फायर ऊपर की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी तो तमंचा छोड़कर धमकाते हुए भाग गया। जबकि उसके भाई को तमंचा सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि वकील नईम खां की ओर से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed