{"_id":"6150cd998ebc3efb72068db0","slug":"crime-pilibhit-news-bly460981183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ट्रैक्टर का नंबर लिखाकर घूम रहे थे , पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर ट्रैक्टर का नंबर लिखाकर घूम रहे थे , पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात दो युवकों को चोरी की बाइकों समेत गिरफ्तार किया है। एक बाइक पर ट्रैक्टर का नंबर लिखा था।
दरोगा उमेश यादव शनिवार रात 10.40 बजे पीलीभीत रोड पर नगर वाली पुलिया पर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पीलीभीत की ओर से बाइक पर दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाइक कागज दिखाने को कहा। शक होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बाइक चोरी की बताई, जो दोनों बाइक पिछले माह बरेली से चुराई गई थी। पुलिस ने इंटरनेट पर बाइकों का नंबर डालकर देखा तो पता चला कि एक बाइक पर ट्रैक्टर का नंबर पड़ा था। पूछने पर युवकों ने बताया कि उन्होंने बाइकों के असली नंबर मिटाकर फर्जी डलवा रखे थे। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि दोगा उमेश यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहल्ला ग्यासपुर निवासी दीपक कश्यप और मोहल्ला पटेलनगर निवासी चंद्रप्रताप उर्फ चंचल को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।