{"_id":"614e25118ebc3e4aff130366","slug":"crime-pilibhit-news-bly4607580163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईबी ने 10 घंटे की छानबीन, कर चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईबी ने 10 घंटे की छानबीन, कर चोरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) ने लोहा कारोबारी के प्रतिष्ठान में करीब दस घंटे तक छानबीन की। बताया जाता है कि छानबीन के दौरान कर चोरी पकड़ी गई। कितनी कर चोरी की गई इसकी गणना की जा रही है? टीम कुछ अभिलेख अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई। अफसरों के मुताबिक 20 लाख जुर्माना का नोटिस व्यापारी को शीघ्र दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब दो बजे नगर के लोहा व्यापारी की फर्म अजय कुमार पीयूष कुमार (मुन्ना लोहे वाले) के प्रतिष्ठान पर एसआईबी की पांच टीमों ने छापेमारी शुरू की थी। खरीद, बिक्री के अभिलेखों की जांच के अलावा प्रतिष्ठान में मौजूद सामान की गिनती कराई। एसआईबी की छापेमारी से नगर के कुछ प्रमुख व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। कुछ बड़े कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। टीम के सदस्य रात 12 बजे तक जांच करते रहे। टीम को जानकारी करने पर व्यापारी और उसके कर्मचारियों ने जांच में पूरा सहयोग कर जानकारी दी। आधी रात के बाद टीम प्रतिष्ठान से कुछ अभिलेख लेकर अपने साथ चली गई। कारोबारी को सीनियर अफसरों के निर्देश के बाद कुछ भी जानकारी देने को कहा। एडिशनल कमिश्नर वंदना सिंह ने बताया कि ऑन लाइन पोर्टल पर जांच में पाया गया कि लोहा व्यापारी जितना मॉल खरीद रहा है। उतने माल की बिक्री नहीं दिखाई गई। कर चोरी की जांच के लिए पूरनपुर में पांच टीमों को जांच को भेजा गया था। प्रथम दृष्टया जांच में भारी कर चोरी गड़बड़ी मिली है। कुछ अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपये जुर्माना भरने के लिए व्यापारी को शीघ्र नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारी का पक्ष लेने के बाद अगली कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि टीमों में डीसी नीरा श्रीवास्तव, नीलम मौर्य, सचिन, अभय, एसी रविकांत आदि थे।