फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दबंगों ने आठवीं के छात्र को कक्षा से खींचकर पीटा

Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। खेलने के दौरान बच्चे को चोट लगने की मामूली सी बात पर दबंग आठवीं के छात्र को खींचकर स्कूल के बाहर ले गए और लात, घूंसों से जमकर पीटा। इसमें छात्र को चोटें आई हैं। छात्र के पिता की ओर से आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय जांच के नाम पर मामले को टाल दिया।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी लालबहादुर ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा ओमवीर गांव के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर मध्यांतर के समय स्कूल परिसर में बच्चे खेल रहे थे। खेलने के दौरान ओमवीर के साथ पढ़ने वाले अमित कुमार को किसी तरह से धक्का लग गया, जिससे अमित जमीन पर गिर पड़ा। जमीन पर गिरते समय ईंट लगने से उसे सिर से खून बहने लगा। इसके बाद अमित अपने घर चला गया और परिजन से ओमवीर द्वारा जानबूझकर धक्का देने की शिकायत की।
विज्ञापन

अमित के सिर से खून बहता देखकर गुस्साए उसके परिवार के दो लोग उसी समय स्कूल जा धमके। उन्होंने स्कूल में मौजूद शिक्षकों और बच्चों से पूछताछ किए बगैर कक्षा में बैठे ओमवीर को खींचकर विद्यालय के बाहर ले गए और लात-घूसों से जमकर पीटा। उसकी चीख सुनकर पहुंचे शिक्षकों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने एक नहीं सुनी। छात्र ओमवीर को पीटने के बाद आरोपी मौके से चले गए। इसके बाद ओमवीर ने अपने घर जाकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिवार वाले घायल हालत ओमवीर को लेकर थाने गए और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दे दी। हालांकि इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि छात्र ओमवीर के पिता लालबहादुर की ओर से तहरीर दी गई है। घायल ओमवीर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच हलका दरोगा को दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हमने अमित के परिजन को सच्चाई बताने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। ओमवीर को कक्षा से खींचकर ले जाने का विरोध भी किया। अमित को परिवार वाले काफी गुस्से में थे। - शिवप्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed