{"_id":"614b88468ebc3efae0731c8b","slug":"crime-pilibhit-news-bly460531686","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामा कॉलेज के प्रधानाचार्य पर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामा कॉलेज के प्रधानाचार्य पर प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के सबसे पुराने रामा कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। यह मामला वायरल होने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के पास तक पहुुंचा। उन्होंने प्रधानाचार्या के खिलाफ की लिखित शिकायत डीएम से की है। डीएम ने इस प्रकरण में जांच का भरोसा दिया है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीप अग्रवाल ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि रामा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा जोकि कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पद पर हैं। कार्यकर्ता का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने रामा कॉलेज ग्रुप पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। जो कि गलत है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इसकी शिकायत मिलने के बाद डीएम पुलकित खरे ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इधर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा का कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार है। चूंकि कॉलेज में विवाद चल रहा है। इसलिए राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। कुछ शिक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए थे। इसलिए शिकायतें कराईं जा रही हैं।