फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

तमंचे का भय दिखाकर विवाहिता से किया दुराचार

Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात 2.30 बजे गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने एक घर मे घुसकर तमंचे का भय दिखाकर विवाहिता से दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहिता ने बताया कि सोमवार की रात वह बरामदे में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोयी हुई थी। कुछ ही दूरी पर दूसरी चारपाई पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री सोयी हुई थी। उनके पति मेहमानी में गए थे। रात लगभग 2.30 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। युवक ने उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद युवक ने तमंचा तानकर उसे धमकाया और दुराचार करने के बाद भाग गया। युवक के जाने से पहले उसकी पुत्री भी जाग गई थी। विवाहिता ने बताया कि उसके साथ पुत्री ने भी युवक को पहचान लिया। युवक के जाने के बाद विवाहिता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। विवाहिता ने घटना की जानकारी दी। मंगलवार को सुबह विवाहिता का पति भी आ गया। विवाहिता ने अपने पति को बताया। पति के साथ कोतवाली जाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर घर में घुसकर दुराचार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसमें गांव के ही रियाज अली को नामजद किया गया हैं। हलका दरोगा उत्तम कुमार ने आरोपी के घर छापा मारा लेकिन वह भागा हुआ था।
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत घर के बाहर बैठकर सब्जी काट रही किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों को इकट्ठा होता देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी रविवार रात साढ़े नौ बजे घर बाहर बैठकर सब्जी काट रही थी। तभी पड़ोसी गांव चिड़ियादाह निवासी युवक हरीश पासवान वहां आ पहुंचा। किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया। तो कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह मौके से भाग गया। पीड़िता के परिवार वालों के मुताबिक आरोपी उनकी बेटी को कई दिन से परेशान कर रहा था। उसके घर से निकलने पर पीछा करता था। कई बार उसे ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई थी। मगर, वह नहीं माना। पीड़िता के पिता ने सुनगढ़ी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed