{"_id":"6148da378ebc3e3ee916c280","slug":"crime-pilibhit-news-bly460296991","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत के दूसरे दिन दर्ज की गई गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मौत के दूसरे दिन दर्ज की गई गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक दिन पहले गेहूं के रुपये को लेकर चार ग्रामीणों द्वारा किसान की पीटकर हत्या करने के मामले में एपसी की फटकार के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। बेटे की तहरीर पर घटना के दूसरे दिन एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस अफसर मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बेहरीखेड़ा गांव निवासी कांता प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 50 वर्षीय पिता जानकी प्रसाद को गांव निवासी गोविंदराम पुत्र रामविलास ने शुक्रवार को बरगला कर घर में रखे एक क्विंटल गेहूं जबरन बिकवा दिए थे। जिसके बाद दोनों ने मिलकर शराब पी। जब पिता की हालत खराब देखी, तो उसने गोविंद से पूछा तो वह शराब के नशे में गालियां देने लगा। झगड़ा देखकर उसका मौसेरा भाई प्रेमचंद पुत्र छोटेलाल उसका सगा सोबरन और रामकिशोर भी आ गए। गाली-गलौज करते हुए पीड़ित और उसके पिता को पीटना शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। जिस पर घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की ओर से शुक्रवार को दी गई तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ शनिवार को एनसीआर दर्ज कर ली थी। शनिवार रात किसान की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत सिर में खून के थक्के जमने की वजह से होने की पुष्टि हुई। इधर, पुलिस मामले को जांच के नाम पर टहला रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दिनेश कुमार पी की फटकार के बाद सुनगढ़ी पुलिस ने रविवार रात को ही पीड़ित को बुलाकर उसकी एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किसान की मौत के मामले में एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में खून के थक्के जमने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- सुनील दत्त सीओ सिटी