{"_id":"6140eef98ebc3e2c206c3de8","slug":"crime-pilibhit-news-bly459623228","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के आत्महत्या करने की फर्जी खबर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के आत्महत्या करने की फर्जी खबर वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हरचरन की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर एक खुराफात सामने आई है। किसी युवक ने फेसबुक पर कथित प्रेमिका के साथ हरचरन की फोटो पोस्ट की है। इसमें बताया गया है कि कथित प्रेमिका ने आत्महत्या कर लिया है। यह पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रेमिका के बारे में पता कराया। तो वह घर पर ही मिली। आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम मनहरिया निवासी हरचरन का छह दिन पहले माधोटांडा केसरपुर गांव में गन्ने के खेत में शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत बिजली का करंट लगने से होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मृतक के बहनोई देवेंद्र पाल सिंह ने कथित प्रेमिका और उसके परिवार के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं परिवार और सिख संगत की मांग पर एफआईआर की विवेचना माधोटांडा से हटाकर क्राइम ब्रांच को दी गई थी। घटना के खुलासे के लिए सोमवार दोपहर को क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल पर छानबीन करने के साथ ही इस प्रकरण से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए थे। तभी सोमवार रात किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर हरचरन और कथित प्रेमिका की फोटो को पोस्ट कर उसकी आत्महत्या करने की सूचना को वायरल कर दिया। यह बात सामने आते ही मंगलवार सुबह कथित प्रेमिका के घर पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई गई। प्रेमिका घर पर मिली। माधोटांडा इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि युवती ठीक है। जिस आईडी से पोस्ट वायरल हुई है वह हरियाणा के किसी युवक की निकली है। अफसरों के निर्देश पर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।