फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कार की टक्कर से घायल बालक की मौत

Thu, 09 Sep 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर के गांव कल्यानपुर में पुलिस के साथ कैंप किए हुए एसडीएम, सीओ। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। बुधवार को कार की टक्कर से घायल बालक की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ओर से 21 लोगों को नामजद और 50 अन्य सहित 71 लोगों को बलवा सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तनाव को लेकर गांव में एसडीएम, सीओ पीएसी और पुलिस के साथ गांव में पूरे दिन मौजूद रहे। सर्किल पुलिस को भी तैनात किया गया। एसपी ने भी पहुंचकर जानकारी की।
विज्ञापन

गांव कल्यानपुर के समीप कार की टक्कर से गांव निवासी चांद मियां का पुत्र उवैस (4) घायल हो गया था। हादसे के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। कुछ राहगीरों को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। घायल उवैस को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में उवैस की मौत हो गई। बालक की मौत पर हंगामा, धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस, प्रशासन रात को ही अलर्ट हो गया। रात को सर्किल पुलिस को भी बुला लिया गया। बृहस्पतिवार को गांव में पीएसी और पुलिस को तैनात किया गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल हरीशवर्धन सिंह टीम के साथ पूरे दिन गांव में कैंप किए रहे।
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी घुंघचाई पुलिस चौकी में घंटों मौजूद रहे। घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को लेकर अफसर गंभीर है। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल है। मगर स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 21 नामजद कर 71 पर दर्ज की क्रॉस रिपोर्ट
पुलिस ने गांव अमृतपुर निवासी हरप्रीत सिंह की ओर से दी तहरीर पर गांव कल्यानपुर निवासी मुन्ना, निजामुद्दीन, शोहराव अली, इमरान अहमद, गुड्डू, मसीबुल्ला, मसीबुल्ला के लड़के, अहमद शेर, चांद, शाहिद, लाल मियां, इकरार के पुत्र और 20 अज्ञात पर बलबा, मारपीट करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। हरप्रीत ने दी तहरीर में कहा है कि कार से बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। घटना स्थल पर अचानक रोड पर आया बालक कार की टक्कर से घायल हो गया। इस पर बांका, चाकू, डंडा आदि लेकर पहुंचे लोगों ने कार को घेर लिया। उसके पिता को कार से खींचकर बाल पकड़कर पिटाई की गई। इस दौरान आए राहगीर मस्सा सिंह, सुखदेव सिंह, गुरलाल, रिकमनजोत सिंह आदि को भी पीटा गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के गांव कल्यानपुर निवासी चांद मियां की ओर से गांव गजरौला जप्ती निवासी चरनजीत सिंह, कार चालक, जग्गा सिंह, हरमीत सिंह, लालजीत, इंदर सिंह, तेजा सिंह, बिट्टू सिंह, गोपी सिंह और 30 अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट करने, बलवा, धमकाने आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। चांद मियां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अनियंत्रित गति से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े उसके पुत्र को टक्कर मार दी। रिपोर्ट दर्ज कराने को जाने पर घर में घुसकर लाठी, डंडा, तलवारों से उस पर उसके परिवार वालों पर हमला किया। हमले में मसीउल्ला, मोहम्मद शाहिद, चांद, लाल मियां घायल हुए। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed