फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रेमिका से मिलने गया था, शव वापस आया

Fri, 10 Sep 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
crime
घटनास्थल पर लगी भीड़ और मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। प्रेमिका से मिलने बुधवार की शाम उसके गांव केसरपुर पहुंचे एक युवक की लाश बृहस्पतिवार की सुबह उसी गांव के खेत पर मिली। युवक दो दोस्तों के साथ गया था, लेकिन दोनों को गांव के बाहर ही छोड़ दिया था। हालात संदिग्ध हैं। शव पर चोट के निशान मिले हैं। घरवालों ने हत्या ही आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के मनरिया गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका 19 वर्षीय भतीजा हरचरन सिंह पुत्र मंजीत सिंह बुधवार शाम पांच बजे गांव में स्थित एक गुरुद्वारे में आयोजित अखंड पाठ में शामिल होने की बात कहकर निकला था। लेकिन गुरुद्वारा न जाकर वह अपने गांव के दोस्त निर्मल सिंह उर्फ निम्मा के साथ माधोटांडा के गांव अर्जुनपुर निवासी अपने एक अन्य दोस्त लवप्रीत सिंह के पास पहुंचे। दोस्तों के मुताबिक हरचरन ने केसरपुर गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने की बात कही थी। इस पर तीनों बाइक से बुधवार रात नौ बजे केसरपुर गांव पहुंचे। वहां हरचरन बाइक से उतर गया और थोड़ी देर में फोन करने पर दोबारा आने की जानकारी देते हुए उन्हें वापस भेज दिया। दोस्तों के अनुसार जब उसका एक घंटे बाद फोन नहीं आया। तो उसे कॉल की, जिस पर फोन बंद आ रहा था। इस पर वह लोग घबरा गए और उसकी तलाश शुरू की। एक दोस्त की मदद से उसकी प्रेमिका का नंबर लेकर उसे फोन कर हरचरन के बारे में जानकारी ली, तो उसने यहां न आने की बात कही। रात में परिवार वालों को मामले की कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को जब सुबह हरचरन घर नहीं पहुंचा। तो परिवार वालों ने उसकी तलाश करते हुए मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दी। तभी सुबह दस बजे केसरपुर गांव निवासी किसान दीदार सिंह और बल्देव सिंह के खेत की मेड़ पर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इतना ही नहीं दोनों पैर में काले घाव के निशान मिले और नाक मुंह से खून भी आ रहा था। सूचना पर माधोटांडा इंस्पेक्टर रामसेवक पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, जानकारी मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर आ गए। शव की हालत देखकर परिवार वालों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताते हुए पैनल से शव का पोस्टमार्टम करने की मांग की। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल खोलेंगी हरचरन की मौत का राज
हरचरन की मौत को लेकर पुलिस अब कई सवालों में उलझ कर रह गई है। पुलिस ने इस प्रकरण से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज करने के बाद अब मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। साथ ही उसके दोस्तों और कथित प्रेमिका की भी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। ताकि पता चल सके कि किससे कब-कब और कितने बजे बात हुई है। फोन बंद होने से पहले आखिरी बार किससे बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथित प्रेमिका के घर भी पहुंची पुलिस, जुटाई जानकारी
पुलिस ने दोस्तों के बयान दर्ज किए। जिसमें दोस्तों ने कथित प्रेेमिका से मिलने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने उसे लड़की के घर पहुंचकर भी मामले की छानबीन। हालांकि पुलिस अभी छानबीन में जुटी हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा मिला था। जिससे कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवक से जुड़े हर व्यक्ति से पूछताछ की गई है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed