फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर दिल्ली की युवती को नशा देकर उससे दुष्कर्म किया गया। किसी को जानकारी देने पर तेजाब डालने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना सात अगस्त की है। दिल्ली की रहने वाली युवती की शादी नगर में हुई थी। पति से विवाद पर वह दिल्ली जाकर रहने लगी। युवती ने बताया कि उसके पति की जान पहचान वाले मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी जीशान से उसकी कुछ दिन पहले बातचीत हुई। आरोपी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे नगर में बुलाया। पचास हजार रुपये लेकर नगर में आई। आरोप है कि उसे एक घर में ले जाकर नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। होश आने पर घटना का विरोध करने पर उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी गई। बुधवार शाम को कोतवाली पहुंची युवती ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी जीशान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed