फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

देसी शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 29 Aug 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। गांव गभिया सहराई में देसी शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में शनिवार को महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से भी नोकझोंक भी हुई। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से समाज को काफी दिक्कत होगी। पुलिस के आश्वासन के बाद महिलाओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटा बंगाली बाहुल्य क्षेत्र में गांव महाराजपुर, गभिया सहराई में कभी शराब की दुकान नहीं थी। मगर अब देसी शराब की दुकान खुल गई है। इसका विरोध करते हुए शनिवार को महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, इंटर कॉलेज में शिक्षक नहीं है। प्रशासन की ओर से शिक्षकों और डॉक्टरों की नियुक्ति कराने के बजाय गांव में देसी शराब की दुकान को खोल दिया गया है। जिसको कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी सूरत में गांव में दुकान नहीं खुलने देंगे। दुकान खुलने से हमारा समाज और गड्ढे में चला जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, मगर महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुईं। महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकान को हटावाया जाए। बाद में पुलिस ने दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन खत्म किया। इस मौके पर तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

दुकान खोलने को लेकर आवेदन किया गया था। इसी को लेकर प्रक्रिया चल रही थी। मौके पर सर्वे कराया गया, जो मानक के अनुरूप दुकान नहीं खोली जा सकती है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गईं है। - योगेश कुमार गौड़, एसडीएम कलीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed