{"_id":"611e9fbf8ebc3e79a27a70ab","slug":"crime-pilibhit-news-bly4568831132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट मालिक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट मालिक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्लॉट की चहारदीवारी तोड़कर आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत की तो उनके आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी विशाल अहमद पुत्र खुशहाल अहमद ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि उसका थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया में एक प्लॉट है। इस प्लॉट की चहारदीवारी का निर्माण वह करा रहे हैं। 15 अगस्त की सुबह शमशुद्दीन और उनके पुत्र बंटी निवासी छोटी मार्केट, गुड्डू टायर वाले और अकरम ने उसकी चहारदीवारी का कुछ हिस्सा गिरा दिया। शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से की गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर गुड्डू और अकरम का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत कराकर वापस आने के बाद रात में आरोपियों ने फिर से उसकी दीवार गिरा दी। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने प्लॉट के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसकी शिकायत सुनगढ़ी पुलिस से भी की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने शमसुद्धीन और उसके पुत्र बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।