फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

आठ दिन से लापता तीनों सगी बहनें मिलीं

Mon, 09 Aug 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। आठ दिन पहले रहस्मय ढंग से लापता हुई तीन सगी नाबालिग बहनों की सुरागरसी करने के बाद पुलिस ने उन्हें शहर एक मोहल्ले से खोज लिया। तीनों बहनें किराये पर रह रही थीं। पुलिस की जांच में पिता की प्रताड़ना से तंग होकर घर छोड़ने की बात सामने आई है। फिलहाल किशोरियों के पिता ने जिन युवकों पर आरोप लगाया है। पुलिस की उस पहलू पर भी जांच कर रही है। अब किशोरियों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर स्थित एक सरकारी कर्मचारी ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया थ कि उनकी तीन नाबालिग बेटियां एक अगस्त को घर से रहस्मय ढंग से गायब हो गई थी। इस पर किशोरियों के पिता ने शहर के दूसरे संप्रदाय के चार युवकों कामिल, रेशू, आदिल, दानिश पर उन्हें भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार रात उन्हें मोहल्ला छोटा खुदागंज से खोज लिया। पुलिस की प्रथमदृष्यता जांच में निकालकर आया है कि तीनों किशोरियों की बड़ी बहन बरेली में रहती है। इधर तीनों बहनें पिता की प्रताड़ना से तंग आकर घर से छोड़कर चली गई थी। जिसमें दो शहर के मोहल्ला छोटा खुदागंज में किराये के मकान में रह रही थी। तो सबसे छोटी बहन बरेली में अपनी बड़ी बहन के पास पहुंच गई थी। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि किशोरियों को बरामद कर लिया गया है। उनके कोर्ट में बयान कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिन युवकों पर आरोप है। उसकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed