{"_id":"611026fc8ebc3e7a807a806a","slug":"crime-pilibhit-news-bly4558041164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता पर रायफल तानी, धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी की शिकायत करने गए पिता पर रायफल तानी, धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। फूल तोड़ने गई नगर की एक किशोरी से शनिवार को मोहल्ले के ही एक युवक ने छेड़खानी कर दी। किशोरी ने शिकायत जब परिवार वालों से की, तो पिता युवक के घर पहुंचे। इस पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उन पर राइफल तान दी और धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस कोई भी तहरीर न मिलने की बात कह रही है।
नगर के एक मोहल्ले में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम मोहल्ले में ही एक स्थान पर फूल तोड़ने गई थी। पीछे से वहां मोहल्ले का एक युवक पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से चला गया। किशोरी ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार वालों को बताया। इस पर पिता उसके घर पर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने गाली गलौज की और राइफल निकाल जान से मारने की धमकी देने लगा।
मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि अगर घटना हुई और थाने में तहरीर दी गई है तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।