{"_id":"610ed83e8ebc3e75912a87a2","slug":"crime-pilibhit-news-bly4557011104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की हत्या करने वाले आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर से सटे गांव नौगंवा पकड़िया में बृहस्पतिवार रात को दो दोस्त शराब के नशे में पानी के मग में हाथ डालने को लेकर भिड़ गए। इस पर एक ने साथी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने घटना के तीसरे दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नौगंवा पकड़ियां निवासी 25 वर्षीय साबिर उर्फ कल्लू पुत्र नत्थूशाह बृहस्पतिवार को शाम चार बजे गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त रफीउल्लाह के साथ बाजार जाने की बात कहकर निकल थे। जहां शाम को गांव में दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। तभी पानी के मग में हाथ डालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर रफीउल्लाह ने रात साढ़े नौ बजे उसके घर के पास पहुंचकर गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बहन सानिया की तहरीर पर आरोपी रफीउल्लाह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज उसकी तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस ने असम हाईवे पर पूरनपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास से आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए जाने वाला चाकू बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही विवेचना पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।