{"_id":"610ad7468ebc3ec1bb668d75","slug":"crime-pilibhit-news-bly45537045","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पहचान के लिए बेटी का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की पहचान के लिए बेटी का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। 13 दिन पहले शहर के छतरी चौराहा पर स्थित कुमार होटल के कमरा नंबर-117 में महिला के साथ आए युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। 72 घंटे तक महिला की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना का खुलासा होने के बाद अब उसकी बड़ी बेटी से डीएनए कराकर उसकी फाइनल पहचान की जाएगी। इसके लिए बेटी का मृतक की हड्डी से डीएनए कराया जा रहा है।
शहर के छतरी चौराहा स्थित कुमार होटल में 23 जुलाई को दोपहर तीन बजे एक युवक करीब 32 वर्षीय महिला को होटल में लेकर पहुंचा था। जहां उसने काउंटर पर कमरा बुक करने के लिए कहा। जहां होटल प्रबंधन ने बिना आईडी के कमरा दे दिया। इसके बाद युवक ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शाम पांच बजे युवक बिना बताए वहां से फरार हो गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया। तो होटल के मैनेजर ने कमरा चेक किया। तो कमरे में महिला का शव पड़ा देखकर हालत खराब हो गई। इस पर होटल प्रबंधन ने अपना बचाव करते हुए दो साल पहले होटल में ठहरे बहेड़ी के एक युवक की आईडी उसके स्थान पर लगा दी। ऐसे में पुलिस को आरोपी और मृतक महिला की शिनाख्त करना चुनौती बन गया। जब 72 घंटे बाद महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। तो पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। 30 जुलाई को पुलिस ने सुरागरसी करते हुए महिला और आरोपी की शिनाख्त कर ली। महिला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बहेरी निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई थी। आरोपी जहानाबाद के भौना गांव का रहने वाला निकल था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के बाद एक अगस्त को महिला की बेटी से उसका डीएनए परीक्षण कर रही है। ताकि फाइनल पुष्टि हो सके। पुलिस ने मृतका की हड्डी से उसकी बेटी का डीएनए करने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जहां सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि महिला का लावारिस में अंतिम संस्कार हुआ था। इसलिए अब उसकी बेटी से उसका डीएनए कराया जा रहा है।