फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से महिला का कुंडल नोचा

Tue, 03 Aug 2021 06:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। पति के साथ दवाई लेकर बाइक से घर लौट रही महिला का पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े झपट्टा मारकर कुंडल नोच कर भाग गए। शोर-शराबा कर बाइक से भाग रहे बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह भागने में सफल रहे। पीड़ित दंपती ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना सोमवार अपराह्न करीब चार बजे पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव पताबोझी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार दोपहर चार बजे पत्नी रूपा देवी को नगर में एक प्राइवेट अस्पताल से दवाई दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी नगर से करीब ढाई किलोमीटर दूरी पर पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप पहुंचे। तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने चलती बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी के कुंडल नोंचकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर पति ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया। लेकिन वह भगवंतापुर गांव की ओर भाग गए। पीड़ित दंपती भंगवतापुर गांव में पहुंचे। जहां एक घर के बाहर खड़ी मिली बाइक को देखकर लुटेरों की होने की आशंका व्यक्त की। इसके बाद दंपती ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी देते हुए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि दंपति ने थाने पहुंचकर लूट की सूचना देते हुए एक बाइक नंबर बताया है। जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed